दीपावली से पहले हरकत में आया जिला प्रशासन, कनखल के झंडा चौक से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
दीपावली से पहले हरकत में आया जिला प्रशासन, कनखल के झंडा चौक से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
हरिद्वार। दीपावली पर्व को देखते हुए हरिद्वार में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और बाजारों में आमजन की आवाजाही सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि ने किया। संयुक्त टीम ने झंडा चौक क्षेत्र में पहुंचकर सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और राहगीरों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है।
गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जों के कारण जाम की स्थिति पैदा होने के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली पर्व तक प्रमुख बाजारों, चौराहों और मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
नई दस्तक पर पढ़ते रहिए हरिद्वार और आसपास की हर जरूरी खबर।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
