राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड, 16 पुलिसकर्मी प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Oct 31, 2026 - 15:42
 0
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड, 16 पुलिसकर्मी प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड, 16 पुलिसकर्मी प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस उत्तराखंड ने ली परेड की सलामी, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मेलन में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हरिद्वार। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में भव्य परेड का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस उत्तराखंड की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल ने अनुशासन, एकजुटता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद के 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से अलंकृत कर सम्मानित किया।

परेड के समापन के बाद पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का पैदल निरीक्षण किया। इसके उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

इन 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला सम्मान

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर संजय चौहान, पुलिस उपाधीक्षक नगर शिशुपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खानपुर गोविन्द कुमार, उपनिरीक्षक कोतवाली लक्सर शहजाद अली, उपनिरीक्षक कोतवाली रानीपुर सुधांशु कौशिक शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त हेड कांस्टेबल 336 कोतवाली कलियर सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल 113 कोतवाली कलियर मंगल सिंह, हेड कांस्टेबल 55 साइबर सेल नरेंद्र नेगी, हेड कांस्टेबल 302 कोतवाली लक्सर मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल 20 डीसीआरबी अंकित रावत, हेड कांस्टेबल 218 कोतवाली गंगनहर राकेश कुमार, कांस्टेबल 832 सीसीटीएनएस हर्ष उनियाल, कांस्टेबल 1187 कोतवाली गंगनहर नितिन कुमार, कांस्टेबल 518 कोतवाली मंगलौर मोहम्मद आबिद, फायर सर्विस चालक सिडकुल अर्जुन सिंह तथा कांस्टेबल चालक एएनटीएफ दीपक चन्द को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक संचार सहित जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

थाना-कार्यालयों में भी ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना एवं कार्यालयों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल में आपसी एकजुटता, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0