कांवड़ लेने गया था परिवार, घर में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

Aug 11, 2026 - 16:41
 0
कांवड़ लेने गया था परिवार, घर में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

कांवड़ लेने गया था परिवार, घर में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान'

नई दस्तक:-(मुनव्वर अली साबरीं)

सुमन नगर में 56 वर्षीय दीपक मिश्रा का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुमन नगर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी अपने बेटे के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई हुई थीं। परिवार के घर लौटने पर कमरे में पति का शव देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस को सुमन नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
मृतक की पहचान दीपक मिश्रा (56) पुत्र शिव रतन मिश्रा, निवासी गली नंबर तीन, सुमन नगर, रानीपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के वक्त दीपक मिश्रा की पत्नी अपने बेटे के साथ कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गई हुई थीं। परिवार के सदस्य जब वापस घर पहुंचे तो दीपक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे मानसिक परेशानी की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0