राव शेर मोहम्मद ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी अमन-खुशहाली की दुआ
राव शेर मोहम्मद ने दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर मांगी अमन-खुशहाली की दुआ
नई दस्तक | पिरान कलियर
पिरान कलियर। कांग्रेस प्रदेश महासचिव की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद बुधवार को विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक पहुंचे। उन्होंने दरगाह में अकीदत के साथ चादरपोशी और गुलपोशी कर मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार कलियर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राव शेर मोहम्मद का जोरदार स्वागत किया। दरगाह में साहिबजादा शाह यावर मियां ने उनकी चादरपोशी कराई और विशेष दुआ की।
इस दौरान राव शेर मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनता और संगठन के प्रति बड़ी जवाबदेही है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत किया जाएगा। जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए राव शेर मोहम्मद ने कहा कि प्रदेश में युवा पेपर लीक की घटनाओं से परेशान हैं और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और रोजगार के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बार-बार सामने आने वाली पेपर लीक की घटनाएं इन दावों पर सवाल खड़े करती हैं।
उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी परेशान है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर रोजमर्रा की जरूरतों सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है।
राव शेर मोहम्मद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता की समस्याओं के लिए मजबूती से आवाज उठाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मीरहसन प्रधान जौरासी, शमशाद चेयरमैन, राव इरशाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रौनक प्रधान, हाजी गुलशाद सिद्दीकी, राव नफीस पुंडीर, राव अयाज पुंडीर, राव शाहनजर, राजा राणा, बाबर राणा, राव सलमान, राव फरमान, राव सदाकत, सम्मून अहमद, आशु मुल्तानी, राव शेरु, राव वसीम, राव ताज मोहम्मद, राव इस्तियाक, राव आशु, सोनू तनवीर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
