पथरी में फायरिंग मामले का 4 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पथरी में फायरिंग मामले का 4 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में विक्की पर फायरिंग का आरोप, पुलिस को गुमराह करने के लिए 112 पर दी थी झूठी सूचना
हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम कटारपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के करीब चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को ग्राम कटारपुर में पुरानी रंजिश के चलते अवैध असलाह से फायरिंग की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस टीम को घटना का शीघ्र अनावरण कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने नामजद आरोपी अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र, निवासी ग्राम कटारपुर, थाना पथरी, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुरानी रंजिश बनी फायरिंग की वजह
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीते वर्ष विक्की और उसके साथियों द्वारा उसके साथ फायरिंग की घटना हुई थी, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने विक्की पर कथित रूप से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने 112 पर फोन कर विक्की द्वारा दोबारा उसके ऊपर फायरिंग किए जाने की झूठी सूचना दी, ताकि पुलिस का शक उस पर न जाए।
हालांकि, पथरी पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए घटनास्थल और अन्य साक्ष्यों को खंगाला। पुलिस के मुताबिक, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविकता सामने आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी
- 315 बोर का तमंचा — 01
- खोखा कारतूस — 01
पुलिस टीम
- उ0नि0 मोहन कठैत, चौकी प्रभारी फेरूपुर
- का0 नरेश बहुगुणा
- का0 रविन्द्र बिष्ट
- का0 सोहन राणा
- का0 अनिल पंवार
- का0 सुबोध शर्मा
नई दस्तक | हरिद्वार
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
