कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने वाली पुलिस टीम को एसएसपी की शाबाशी, 36 पुलिसकर्मी सम्मानित

Aug 25, 2026 - 15:43
 0
कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने वाली पुलिस टीम को एसएसपी की शाबाशी, 36 पुलिसकर्मी सम्मानित

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने वाली पुलिस टीम को एसएसपी की शाबाशी, 36 पुलिसकर्मी सम्मानित

सैनिक सम्मेलन में एसएसपी नवनीत सिंह ने सुनीं पुलिसकर्मियों की समस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया निस्तार।

नई दस्तक:- (मुमववर अली साबरीं)

हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न थानों, शाखाओं, कार्यालयों और पुलिस लाइन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अपनी पारिवारिक एवं विभागीय समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

सम्मेलन की शुरुआत में एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा-2026 के सकुशल एवं सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला एक बड़ी चुनौती थी, जिसे पुलिस की पूरी टीम ने आपसी समन्वय और बेहतर टीमवर्क के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया।

एसएसपी ने सम्मेलन में मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ पारिवारिक और विभागीय परेशानियों की जानकारी ली। सामने आई अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 पुलिसकर्मियों का सम्मान

सम्मेलन के दौरान कांवड़ यात्रा तथा अन्य अपराधों के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने जुलाई 2026 के 'पुलिस मैन/वूमेन ऑफ द मंथ' के रूप में चयनित कुल 36 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में 05 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ मेला सेल में तैनात पुलिस टीम के 13 पुलिसकर्मियों को भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और सराहनीय योगदान के लिए सम्मान मिला।

इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

सम्मानित पुलिसकर्मियों में कोतवाली नगर से उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल, कोतवाली श्यामपुर से कां0 संदीप रावत, कोतवाली ज्वालापुर से कां0 नरेन्द्र राणा एवं कां0 रवि चौहान, कोतवाली रानीपुर से कां0 प्रेम सिंह दानू, कोतवाली सिडकुल से हे0कां0 विवेक यादव, कोतवाली गंगनहर से कां0 राकेश राणा, कोतवाली झबरेड़ा से कां0 प्रदीप बिष्ट तथा कोतवाली कलियर से अ0उ0नि0 कुन्दन और कां0 जितेन्द्र सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा कोतवाली लक्सर से उ0नि0 दीपक चौधरी, सीआईयू रुड़की से कां0 आशीष शर्मा, यातायात हरिद्वार से उ0नि0 मोहित सिंह रौथाण, सीपीयू हरिद्वार से उ0नि0 नीरज मेहरा, यातायात रुड़की से कां0 520 लवकेश मौर्य, अभिसूचना इकाई हरिद्वार से म0उ0नि0 खुशबू, फायर स्टेशन रुड़की से फायरमैन रविन्द्र कुमार, दूरसंचार से कां0 अतुल कुमार और पुलिस लाइन हरिद्वार से अ0उ0नि0 विक्रम तोमर को भी सम्मानित किया गया।

वहीं 46वीं वाहिनी पीएसी ए दल से कां0 सुमित राणा, सीएम हेल्पलाइन से म0कां0 उर्मिला एवं म0कां0 पुष्पा तथा वाचक शाखा से म0का0 सुरैया को भी 'मैन/वूमेन ऑफ द मंथ' के लिए चुना गया।

कांवड़ मेला सेल में उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षक उमेश कुमार, उ0नि0 पुनित दानोशी, अ0उ0नि0 मुकेश राणा, कां0 महेन्द्र, कां0 दीपक डबराल, कां0 राजेश, कां0 दीपक दानू, कां0 पंकज, कां0 विनय उनियाल, कां0 कमल, कां0 सुनील, कां0 नत्थी और कां0 कविता को सम्मानित किया गया।

टीमवर्क को बताया सफलता की कुंजी

एसएसपी नवनीत सिंह ने पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रत्येक पुलिसकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

नोट: अपराध गोष्ठी से संबंधित प्रेस नोट अलग से जारी किया जाएगा।

नई दस्तक | हर खबर पर पैनी नजर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0