हरिद्वार में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 18 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 18 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम ने मायापुर क्षेत्र में की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 18 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस और ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम मायापुर क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान सिद्ध आश्रम गली के पास पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवक के हाथ में मौजूद पन्नी से BUPRENORPHINE INJECTION IP के 18 इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने बरामद इंजेक्शनों को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशान्त गिरी पुत्र शत्रुघन गिरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी गुसाई गली, भीमगौड़ा, कोतवाली नगर, हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 626/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय हरिद्वार के समक्ष पेश किया जा रहा है।
संयुक्त पुलिस टीम में ये रहे शामिल
- उपनिरीक्षक ऋषिकान्त पटवाल
- कांस्टेबल आनन्द तोमर
- हेड कांस्टेबल रियाज अली (ANTF हरिद्वार)
- कांस्टेबल त्रिभुवन यादव (ANTF हरिद्वार)
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को जनपद में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
