दीपावली से पहले रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट सीज

Nov 4, 2026 - 14:25
 0
दीपावली से पहले रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट सीज

दीपावली से पहले रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट सीज

10 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला 3,500 रुपये का संयोजन शुल्क

रुड़की। आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सिविल लाइन रुड़की ने पुलिस टीम गठित कर मुख्य बाजार क्षेत्र में चेकिंग की।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार बाइक सवारों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 2,000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं, पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत छह व्यक्तियों के चालान करते हुए 1,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। इस प्रकार अभियान में कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई और कुल 3,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस का कहना है कि दीपावली पर्व के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग अभियान में शामिल पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक सुभाष जखमोला
  2. अपर उप निरीक्षक बलविंदर सिंह
  3. कांस्टेबल सुरेश
  4. होमगार्ड राहुल ठाकुर

नई दस्तक | रुड़की

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0