मंगलौर पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार देखें वीडियो
मंगलौर पुलिस ने अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
कुमराड़ी गांव के रजवाहे की पटरी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा युवक, 315 बोर का देसी तमंचा बरामद
मंगलौर (हरिद्वार)। जनपद हरिद्वार में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग और गश्त के दौरान अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत दिनांक 03/04 नवंबर 2026 की रात्रि को मंगलौर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी।
इस दौरान पुलिस टीम ने ग्राम कुमराड़ी स्थित रजवाहे की पटरी के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 315 बोर का एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान साबिर कुरैशी पुत्र युसुफ कुरैशी, निवासी ग्राम कुमराड़ी, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में मुकदमा अपराध संख्या 529/2026, धारा 25(1B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चेकिंग एवं गश्त के साथ अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नई दस्तक | हरिद्वार
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1
