ऑपरेशन प्रहार: कलियर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले भी दर्ज है पॉक्सो का मुकदमा
ऑपरेशन प्रहार: कलियर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले भी दर्ज है पॉक्सो का मुकदमा
पिरान कलियर (हरिद्वार)। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर पहले भी पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामला वर्ष 2026 के उर्स मेले के दौरान का है। 26 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने कोतवाली पिरान कलियर में शिकायत देकर आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 275/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने फरार आरोपी को कलियर से गिरफ्तार कर लिया।
पहले भी दर्ज है पॉक्सो एक्ट का मुकदमा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश पुत्र मेहरबान, निवासी मुकर्रबपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक करुणा रौंकली, अपर उपनिरीक्षक कुंदन सिंह, हेड कांस्टेबल माजिद खान और हेड कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
