कांवड़ सेवा बनी आस्था का संदेश, पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया श्रद्धालुओं का सम्मान
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बोट क्लब चौक पर कांवड़ियों का किया स्वागत, शीतल पेय वितरित
नई दस्तक
रुड़की/हरिद्वार: सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बोट क्लब चौक पहुंचकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को जूस एवं शीतल पेय वितरित कर उनकी मंगलमय, सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा का महान पर्व है। गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों की सेवा करने वालों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। कांवड़ियों की सेवा करना समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है और सभी को अपनी क्षमता के अनुसार इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभानी चाहिए।
उन्होंने शिवभक्तों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक यात्रा करने की अपील भी की, ताकि सभी श्रद्धालु सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
