दरगाहों के सज्जादानशीनों ने एनएसए डोभाल को भरोसा दिलाया।
दरगाहों के सज्जादानशीनों ने एनएसए डोभाल को भरोसा दिलाया।
डोभाल ने एक दिन पहले मंदिरों को तोड़े जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
===============
एसपी मित्तल राजस्थान
11 जनवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से देश भर की प्रमुख दरगाहों के सज्जादानशीनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इसका नेतृत्व अजमेर स्थित ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन के उत्तराधिकारी तथा ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने किया। इस मुलाकात में दरगाहों के सज्जादानशीनों ने एनएसए डोभाल से कहा कि देश में जो कट्टरता फैल रही है, उसका मुकाबला सूफिज्म से किया जा सकता है। सज्जादानशीनों ने माना कि धर्म के नाम पर विभाजनकारी तत्व सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में सूफिज्म का प्रचार प्रसार कर कट्टरपंथियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सकता हैै। सज्जादानशीनों ने डोभाल को बताया कि उनकी संस्था ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल देश भर में मेरा मुल्क मेरी पहचान अभियान चलाएगी। इसके अंतर्गत दरगाहों के सज्जादानशीन छोटे बड़े जलसे कर लोगों को सूफिज्म के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। डोभाल को यह भी बताया गया कि अब दिल्ली में कौंसिल का दफ्तर खोल दिया गया है। डोभाल ने सज्जादानशीनों की इस पहल का स्वागत किया। मालूम हो कि एक दिन पहले ही एक कार्यक्रम में अजीत डोभाल ने देश में मंदिरों को तोड़े जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। डोभाल ने कहा कि देश में मंदिर तोड़े जाते रहे और हम देखते रह गए। ऐसे इतिहास को आज की युवा पीढ़ी को याद रखना चाहिए। डोभाल से मुलाकात करने वालों में सैयद फरीद अहमद निजामी साहब दरगाह निजामुद्दीन, अली शाह साहब कलियर शरीफ, नय्यर मियां साहब रदौली शरीफ उत्तर प्रदेश, डॉ. हबीबुर रहमान नियाजी साहब जयपुर, मोतशैमअली साहब आगरा, अरशद फरीदी साहब फतेहपुर सीकरी, सैयद अली ज़की हुसैनी साहब गुलबर्गाह दरगाह, सैयद अब्दुल कादर कादरी साहब, राष्ट्रीय संयोजक एआईएसएससी, गुलाम नजमी फारूकी साहब राष्ट्रीय सचिव एआईएसएससी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0