डिजिटल युग में पिरान कलियर से “नई दस्तक” का आगाज़, गरिमामयी मौजूदगी में हाथों में लॉन्चिंग पोस्टर लेकर हुई न्यूज़ पोर्टल की इब्तिदा..
पिरान कलियर: इस आधुनिक और डिजिटल दौर में जहाँ हर चीज़ ने रफ्तार पकड़ ली है, वहीं खबरों की दुनिया भी तेजी से उछाल मार रही है। अब सूचनाएं चंद मिनटों में आमजन तक पहुंच रही हैं।
इसी क्रम में पिरान कलियर से “नई दस्तक” न्यूज़ पोर्टल का विधिवत आगाज़ किया गया। लॉन्चिंग कार्यक्रम क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व जिम्मेदार लोगों और पत्रकार साथियों की गरिमामयी मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने लॉन्चिंग पोस्टर हाथ में लेकर न्यूज़ पोर्टल की औपचारिक शुरुआत की और पोर्टल के संपादक मुनव्वर अली साबरी को शुभकामनाएं व मुबारकबाद पेश की।
इस अवसर पर साहिबजादा शाह यावर मियां और नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि मौ. सलीम ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता की बेहद आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि “नई दस्तक” न्यूज़ पोर्टल क्षेत्र की आवाज़ बनकर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा और आमजन तक सच को निर्भीकता के साथ पहुंचाने का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि राशिद अली, जावेद साबरी, हाजी गुलशाद सिद्दीकी, अमजद मलिक, डॉ. शहजाद, अकरम साबरी, रईस अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल मीडिया के इस युग में स्थानीय खबरों को प्राथमिकता देना समय की मांग है।
उन्होंने विश्वास जताया कि “नई दस्तक” न्यूज़ पोर्टल सामाजिक सरोकारों, विकास और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
वहीं समाजसेवी गोल्डन भाई, शफीक साबरी, लियाकत साबरी, शाहनवाज कुरैशी आदि ने कहा कि यह न्यूज़ पोर्टल समाज की सच्ची तस्वीर सामने लाने का काम करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पोर्टल सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक एकता और जागरूकता को बढ़ावा देगा।
पत्रकार साथियों सुरेंद्र सैनी, इकराम अली, प्रवेज़ आलम, जावेद अंसारी, नौशाद, गुलशेर, राव तसलीम सहित अन्य पत्रकारों ने भी “नई दस्तक” के शुभारंभ पर संपादक मुनव्वर अली साबरी को बधाई दी
और कहा कि यह पोर्टल पत्रकारिता के उच्च मूल्यों और मर्यादाओं का पालन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ सपा नेता मौसम अली ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और “नई दस्तक” न्यूज़ पोर्टल इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएगा।
लॉन्चिंग कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने पोर्टल की सफलता व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0