समझाइश से टला संभावित हादसा, नहर में स्नान कर रहे 50 शिवभक्तों को पुलिस ने सुरक्षित घाटों की ओर भेजा ADSP विवेक कुमार की समझाइश आई काम, संभावित हादसा टला
समझाइश से टला संभावित हादसा, नहर में स्नान कर रहे 50 शिवभक्तों को पुलिस ने सुरक्षित घाटों की ओर भेजा
ADSP विवेक कुमार की समझाइश आई काम, संभावित हादसा टला
नई दस्तक
रुड़की/हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए हरिद्वार पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में शनिवार को नसीरपुर नहर पुल के पास नहर में जमा पानी में मेरठ और दिल्ली से आए लगभग 50 शिवभक्त स्नान करते हुए मिले।
मौके की गंभीरता को देखते हुए सुपर जोनल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार (ADSP STF) स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं को पूर्व में नहर में डूबने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए ऐसे स्थानों पर स्नान करने के जोखिम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी शिवभक्तों से अपील की कि वे केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्नान घाटों पर ही स्नान करें, जिससे उनकी कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न हो सके। पुलिस की समझाइश के बाद सभी श्रद्धालुओं ने नहर से बाहर आकर सुरक्षित घाटों की ओर रुख किया।
हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा केवल चिन्हित स्नान घाटों का ही उपयोग करें। सुरक्षित यात्रा ही सफल आस्था की पहचान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
