उर्स मेले को लेकर कलियर में अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई तेज

Aug 14, 2026 - 17:18
 0

उर्स मेले को लेकर कलियर में अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई तेज

पीपल चौक से दरगाह मुख्य मार्ग तक हटाया गया अतिक्रमण, पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलियर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उर्स मेला क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस के अनुसार, कलियर क्षेत्र में उन स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां दुकानदारों द्वारा अनाधिकृत रूप से दुकानें सड़क तक लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही में भी परेशानी होने की संभावना थी।

अभियान के तहत शुक्रवार को कलियर पुलिस की टीम ने पीपल चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार, सोहलपुर रोड तथा दरगाह मुख्य मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सड़क और सार्वजनिक मार्गों से अतिक्रमण हटवाया।

पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध न करने की हिदायत भी दी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि उर्स मेले के दौरान देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन पिरान कलियर पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कलियर पुलिस की इस कार्रवाई से उर्स मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0