एक पौधा, सुरक्षित भविष्य का संकल्प; आईपीएस कॉलेज में छात्रों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी..
एक पौधा, सुरक्षित भविष्य का संकल्प; आईपीएस कॉलेज में छात्रों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी..
पिरान कलियर। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच बेड़पुर चौक-सोहलपुर मार्ग स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हरियाली बढ़ाने की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कॉलेज परिसर में फलदार और छायादार पौधे लगाकर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे में पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कदम है।
कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया आज ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव का आधार बनते हैं और पौधरोपण को जन आंदोलन का रूप देना समय की मांग है।
इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार अमित राधे, फैकल्टी सदस्य रूबी सैनी, मनजीत कौर, सरिता देवी, पिंकी सैनी, पंकज कुमार, रिजवान अली, शिवम कंबोज, शिवानी लोहान और रोहिणी शर्मा के अलावा छात्र-छात्राओं में हसीन अहमद, तय्यब अली, साक्षी सैनी, इंद्रप्रीत, मिस्बाह, सानिया और शिवाजी सहित अन्य विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
