​हरेला पर्व पर नगर पंचायत पिरान कलियर ने लिया हरित उत्तराखंड का संकल्प, किया भव्य वृक्षारोपण।

Jul 16, 2026 - 15:26
 0
​हरेला पर्व पर नगर पंचायत पिरान कलियर ने लिया हरित उत्तराखंड का संकल्प, किया भव्य वृक्षारोपण।

नई दस्तक
​'सत्य और स्पष्ट आवाज़'


​हरेला पर्व पर नगर पंचायत पिरान कलियर ने लिया हरित उत्तराखंड का संकल्प, किया भव्य वृक्षारोपण


​पिरान कलियर। उत्तराखंड के पावन लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर नगर पंचायत पिरान कलियर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधे रोपकर आम जनता को पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।
​जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत के प्रशासनिक अमले ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान अधिशासी अधिकारी (EO) कुलदीप सिंह चौहान  और सभासद  अमजद अली मौजूद रहे।
​इसके साथ ही मेडिकल एसोसिएशन पिरान कलियर के अध्यक्ष डॉ. शहजाद अली, सभासद गुलफाम इमरान मलिक और सुपरवाइजर सूरज सिंह धामी ने भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपना योगदान दिया।


​कर्मचारियों ने भी रोपे पौधे, लिया देखरेख का संकल्प
नगर पंचायत कार्यालय के स्टाफ से हिमांशु शर्मा  श्रीमती रजिया  सहित समस्त पर्यावरण एवं सफाई स्टाफ ने मिलकर विभिन्न प्रकार के हरे-भरे पौधे लगाए। उपस्थित सभी लोगों ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि इन पौधों की उचित देखभाल करने का भी सामूहिक संकल्प लिया।

अपील
​"एक पेड़ माँ के नाम"
नगर पंचायत पिरान कलियर ने इस अवसर पर आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि, "आइए, हरेला पर्व के इस पावन अवसर पर हम सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करें।" कार्यक्रम का समापन "एक पेड़ माँ के नाम – हरियाली ही खुशहाली का आधार" के प्रेरणादायक नारे के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0