कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रुड़की में जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Aug 11, 2026 - 21:52
 0
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रुड़की में जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रुड़की में जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

नई दस्तक:-(मुनव्वर अली साबरीं)

हाजी नौशाद अहमद के कार्यालय पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, 2027 में भाजपा की विदाई का किया दावा

रुड़की। कांग्रेस संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में रुड़की में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अहमद के कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान और प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने और संगठन की गतिविधियों को गति देने का संकल्प भी लिया गया।

पूर्व प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अहमद ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन में नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी लंबे समय से कांग्रेस के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।

बीएलए-1 सलमान ने कहा कि कांग्रेस लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों को लेकर युवाओं और उनके अभिभावकों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

प्रदेश महामंत्री अरविंद प्रधान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद सरकारी नौकरियों के अवसर कम हुए हैं, जिसका सीधा असर युवाओं के भविष्य पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा और उनके अभिभावक आने वाले समय में इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं।

प्रदेश सचिव सुधीर शांडिल्य ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, युवा और छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जीएसटी की खामियों और ऑनलाइन कारोबार के बढ़ते प्रभाव को छोटे व्यापारियों के सामने बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।

स्वागत कार्यक्रम में गुलसनव्वर, धर्मपाल जाटव, गौरव प्रधान, अब्दुल वाहिद, राहुल कुमार, अजीब मलिक, इमरान कुरैशी, अरशद उर्फ अर्शी, रईस अहमद, रईस मामा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0