कांवड़ मेला-2026: उत्कृष्ट ड्यूटी पर हरिद्वार पुलिस के 5 जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
कांवड़ मेला-2026: उत्कृष्ट ड्यूटी पर हरिद्वार पुलिस के 5 जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
नई दस्तक:
कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए मिला सम्मान, सफल कांवड़ मेले में अहम योगदान की सराहना
हरिद्वार। प्रचलित कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले हरिद्वार पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कांवड़ मेला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान इन पुलिसकर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पित सेवा के लिए सम्मान प्रदान किया।
यह सम्मान कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन में हरिद्वार पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका और अथक मेहनत का प्रतीक माना जा रहा है। मेले के दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में सराहनीय योगदान दिया।
सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार हैं—
एएसआई (GD) राधारानी दास
आरक्षी पीएसी जयदीप
रिक्रूट आरक्षी अभिषेक रतूड़ी
आरक्षी टीपी दीपक चमोली
उपनिरीक्षक अनुज सिंह
हरिद्वार पुलिस परिवार ने सम्मानित सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान पुलिस बल के अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणास्रोत माना जा रहा है, जो सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
