पुलिस की छवि को मजबूत करते हुए कलियर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी ने अपनी ईमानदारी और तत्परता से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया।
ईमानदारी की मिसाल: कलियर थाने के हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी ने लौटाई मुस्कान...
नई दस्तक:-(मुनव्वर अली साबरी)
पुलिस की छवि को मजबूत करते हुए कलियर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी ने अपनी ईमानदारी और तत्परता से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। महज चंद घंटों के भीतर गुजरात निवासी युवक का मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर उसके सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद मोबाइल स्वामी ने पुलिस और हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी की जमकर सराहना की हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात से आए एक युवक का मोबाइल फोन कलियर में कहीं खो गया था, जिसके चलते वह काफी परेशान होकर इधर-उधर भटक रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी ने बिना देरी किए सक्रियता दिखाई और महज कुछ ही घंटों के भीतर मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर लिया।
मोबाइल मिलने के बाद जब उसे युवक को सौंपा गया, तो उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। उसने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए हेड कांस्टेबल की ईमानदारी और कार्यशैली की जमकर सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
