अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान साहब ने अजीत डोभाल की बैठक में की शिरकत

Jan 12, 2026 - 02:34
 0
अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान साहब ने अजीत डोभाल की बैठक में की शिरकत

दरगाह ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर शरीफ के सज्जादा नशीन सय्यद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बताया कि 
अजीत डोभाल साहब के साथ एक काम की और अच्छी बातचीत हुई, जिसमें डेलीगेशन ने सूफीवाद के हमेशा रहने वाले संदेश पर ज़ोर दिया, जो एकता, शांति और राष्ट्रवाद के लिए एक ताकत है। ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के डेलीगेशन ने, जिसके चेयरमैन हज़रत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती साहब थे इस मौके पर दरगाह हज़रत साबिर पाक के सज्जादा नशीन शाह अली ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी, दरगाह शाह अब्दुलहक़ रदौली शरीफ के सज्जादानशीन अम्मार अहमद अहमदी, दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया के ख़ादिम सय्यद फरीद अहमद निज़ामी,सय्यद वाहिद पाशा हैदराबाद अंजुम फरीद सज्जादा नशीन अंबेहटा गुजरात,दरगाह हज़रत सलीम चिश्ती फतेह पुर सीकरी के सज्जादानशीन अरशद फरीदी, सय्यद मोहतासीन दरगाह अबुल उला आगरा,डॉ हबीबुर्रहमान नियाज़ी सज्जादा नशीन जयपुर मीर क़ुर्बान अली शाह मौजूद रहे इसके अलावा अन्य दरगाह शरीफ के सज्जादगान ख़ुद्दाम मौजूद रहे जिन्होंने बैठक में शिरकत कर अपने अपने विचार रखे।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 1
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 0
Wow Wow 0