उत्तराखंड वक्फबोर्ड के नए सीईओ मौ. आरिफ पहली बार पिरान कलियर पहुंचे, दरगाह साबिर पाक में हाजिरी देकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा..
Haridwar
पिरान कलियर: उत्तराखंड वक्फबोर्ड के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मौ. आरिफ ने पदभार संभालने के बाद पिरान कलियर स्थित वक्फ दरगाह कार्यालय का प्रथम औपचारिक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर दरगाह कार्यालय स्टाफ ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
निरीक्षण की शुरुआत करते हुए मौ. आरिफ ने विश्व विख्यात दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी कर हाजिरी लगाई तथा मुल्क और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। इसके पश्चात उन्होंने वक्फ दरगाह कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर मौजूदा व्यवस्थाओं, आय-व्यय और प्रशासनिक स्थिति की जानकारी ली।
बैठक के दौरान सीईओ मौ. आरिफ ने स्पष्ट किया कि पिरान कलियर स्थित वक्फ दरगाह उत्तराखंड वक्फबोर्ड की सबसे अधिक आय देने वाली दरगाह है, ऐसे में यहां की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप रहनी चाहिए। उन्होंने जायरीन की सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंधों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर हज अधिकारी मौ. अहसान, अब्दुल कादिर, दरगाह सुपरवाइजर सैय्यद इंतेखाब आलम, शारिक नियाजी, असलम कुरैशी, अकाउंटेंट सद्दाम हुसैन सहित दरगाह कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0