नापाक क़दम गंदी नज़रों के साथ घूमते असामाजिक तत्वों से दरगाह शरीफ की गरिमा भंग हो रही है दरगाह परिसर से आये दिन मंचलों के लड़ते हुये वीडियो वायरल हो रहे हैं

Feb 7, 2026 - 12:03
Feb 7, 2026 - 12:23
 0

मुनव्वर अली साबरी

नई दस्तक (ब्यूरो) नापाक क़दम और गंदी निगाहें लेकर घूमते मनचलों से विश्वप्रसिद्ध दरगाह साबिर की गरिमा को भंग करने वाले इन गुंडों और मंचलों के लिये दरगाह पिरान कलियर गुंडागर्दी करने का एक सुरक्षित स्थान बन गया है। आये दिन दरगाह परिसर में महिलाओं और युवतियों से छेड़ छाड़ के चलते ज़ायरीन और इन मंचलों के बीच हाथापाई होती रहती कभी कभी यह

 असामाजिक तत्व आपस मे भी लड़ते देखे जा सकते हैं दरगाह परिसर आजकल इन्ही मामलों को ले कर सुर्खियों में रहता है। हर दिन शाम ढलते ही कुत्तों की तरह झुंड बना कर आने वाले यह असामाजिक तत्व दरगाह परिसर से लेकर दरगाह के दक्षणी द्वार व दरगाह क्षेत्र के बाजारों में झुंड बना कर आती जाती महिलाओं से युवतियों से छेड़छाड़ करते देखे जा सकते हैं। सवाल यह है कि दरगाह परिसर व दरगाह क्षेत्र के बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं ज़ायरीन की सुरक्षा के लिये एक दर्जन से अधिक पीआरडी के जवान दरगाह परिसर में तैनात रहते हैं इतने ताम झाम के बावजूद यह कैसे संभव हो पाता है। कियूं इन असामाजिक तत्वों की निशानदेही कर इन पर  कार्रवाही नही की जाती जो दरगाह परिसर अदब अहतरआम का मरकज़ है वहीं दूसरी और दरगाह परिसर गुंडे मवाली असामाजिक तत्व और नशेड़ियों के उत्पात का अखाड़ा बनता जा रहा है आखिर इसकी जवाब देही किसकी है दरगाह शरीफ़ में ज़ायरीन की सुरक्षा के लिये एक दर्जन से अधिक तैनात पीआरडी के जवानों का ध्यान ज़ायरीन की सुरक्षा पर काम और ख़ादिमगिरी  करने पर अधिक केंद्रित रहता है। 
दरगाह शरीफ व आस पास क्षेत्र में बढ़ती इस गुंडागर्दी से दरगाह साबिर पाक में आस्था रखने वाले लोगों की भावनायें तो आहत हो ही रही हैं साथ इस बिगड़ते माहौल से यहां आने वाले ज़ायरीन की संख्या में भी कमी आने लगी है अगर यह सब ऐसे ही चलता रहा तो और इन विषयों को गंभीरता से नही लिया गया तो आने वाले समय में दरगाह क्षेत्र मात्र नशेड़ियों  गुंडों ओर असामाजिक तत्वों का गढ़ बन कर रह जायेगा जिन हाथों में दरगाह की प्रबंध व्यवस्थायें उन्हें इन मामलों पर अपना ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि परिवार के साथ यहां आने वाले ज़ायरीन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
---------------------------------------------------------------------
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बाद नमाज़ जुमा दरगाह के मुख्य परिसर में छेड़छाड़ के चलते दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दरगाह परिसर में इस तरह की यह घटना प्रथम नही है पूर्व में भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं लेकिन दरगाह प्रबंधनतन्त्र ने पूर्व में हुई इन घटनाओं का कोई संज्ञान नही लिया ना ही इन घटनाओं को रोकने के लिये कोई ठोस कार्रवाही अमल में लाई गई यही कारण है कि वर्तमान में इन असामाजिक तत्वों के होंसले बुलंद हैं और दिन प्रतिदिन पिरान कलियर में शाम होते ही कुत्तों की तरह झुंड बना कर आने वाले इन असामाजिक तत्वों की संख्या में इज़ाफ़ा होता जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 2
Wow Wow 0