पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो कांवड़ियों को SDRF ने बचाया

Jul 31, 2026 - 15:22
Jul 31, 2026 - 15:22
 0

पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी, कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो कांवड़ियों को SDRF ने बचाया

नई दस्तक 

हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे दो युवकों को SDRF उत्तराखण्ड की टीम ने अपनी सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और उत्कृष्ट रेस्क्यू कौशल का परिचय देते हुए सकुशल बचा लिया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

जानकारी के अनुसार, पहली घटना में झांसी निवासी सुधीश ठाकुर (18 वर्ष) गंगा स्नान के दौरान तेज बहाव में फंस गए। घाट पर तैनात SDRF के जवानों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

वहीं दूसरी घटना में बागपत निवासी राहुल (28 वर्ष) गहरे पानी और तेज धारा में फंस गए। SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक और संभावित हादसा टल गया।

रेस्क्यू के बाद दोनों युवकों ने SDRF टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके साहस, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।

कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SDRF की टीमें विभिन्न घाटों पर लगातार तैनात हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0