VIDEO कॉल पर टूटा जिंदगी का धागा: पारिवारिक कलह ने ली असिस्टेंट मैनेजर की..
VIDEO कॉल पर टूटा जिंदगी का धागा: पारिवारिक कलह ने ली असिस्टेंट मैनेजर की..
एसएसपी के निर्देश में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दरवाजा तोड़कर निकाला शव—जांच जारी..
हरिद्वार: पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी से दूर रह रहे एक युवक ने वीडियो कॉल के दौरान ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान सलेमपुर महदूद, बहादराबाद (हरिद्वार) निवासी जावेद आरिफ के रूप में हुई है, जो रुद्रपुर स्थित वोल्टास कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थे। वह अपनी पत्नी अजरा और बच्चों के साथ रुद्रपुर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस में रहते थे।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके उत्तर प्रदेश चली गई थीं। इस अलगाव के कारण जावेद काफी मानसिक तनाव में थे।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अजरा ने जावेद को वीडियो कॉल की। बातचीत के दौरान जावेद ने फांसी का फंदा दिखाते हुए आत्महत्या की बात कही और कुछ ही पलों में कॉल के दौरान ही यह कदम उठा लिया। यह दृश्य देखकर पत्नी घबरा गईं और तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी।
पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयासों के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर देखा तो जावेद फंदे से लटके हुए मिले।
उन्हें तत्काल नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद ही कारण माना जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव यदि समय रहते संभाले न जाएं, तो उनके परिणाम बेहद दुखद हो सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
