इंसानियत का खूबसूरत चेहरा: दिल्ली एम्स के कैंपों में REXAW सेवा फाउंडेशन का सेवा संकल्प, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला निशुल्क लंगर..
इंसानियत का खूबसूरत चेहरा: दिल्ली एम्स के कैंपों में REXAW सेवा फाउंडेशन का सेवा संकल्प, सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला निशुल्क लंगर..
मुनव्वर अली साबरी
दिल्ली: दिल्ली एम्स अस्पताल परिसर में बने कैंपों में रह रहे मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए REXAW सेवा फाउंडेशन का सेवा भाव किसी मरहम से कम नहीं रहा। इलाज की जद्दोजहद और मजबूरी भरे हालातों के बीच फाउंडेशन ने सैकड़ों जरूरतमंदों को निशुल्क, शुद्ध शाकाहारी भोजन (लंगर) उपलब्ध कराकर इंसानियत की एक मिसाल कायम की। भोजन पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर राहत और सुकून साफ झलकता नजर आया।
इस सेवा अभियान में REXAW सेवा फाउंडेशन के फाउंडर आलम मंसूरी के साथ भारत से पहली बार पैदल हज यात्रा करने वाले मशहूर शख्सियत शिहाब चित्तूर, वरिष्ठ पत्रकार मुनव्वर अली साबरी, ग्लैक्सी इवेंट्स के फाउंडर कुँवर शाहिद, प्रवेज़ आलम, सज्जादानशीन हिलाल मुजीबी, मौ. सलीम, हुसैल समेत कई सामाजिक और जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वयं लंगर वितरण में हिस्सा लिया और सेवा कार्य को मजबूती प्रदान की।
कैंप में मौजूद मरीजों और तीमारदारों को भरपूर और संतुलित भोजन की पूरी थाली वितरित की गई। इस दौरान फाउंडेशन की टीम ने वहां रह रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को भी गंभीरता से समझा। साथ ही भविष्य में अन्य आवश्यक सुविधाओं में सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
मौके पर फाउंडेशन के फाउंडर आलम मंसूरी ने बताया कि REXAW सेवा फाउंडेशन लगातार समाज के जरूरतमंद तबके के लिए काम कर रही है। सर्दी के मौसम में कंबल वितरण, भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना और विभिन्न स्थानों पर लंगर तकसीम करना संस्था की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने कहा कि समाज में सक्षम लोगों को आगे आकर इंसानियत के इस नेक कार्य में सहभागी बनना चाहिए।
आलम मंसूरी ने कहा, “जिसे भी ईश्वर/अल्लाह ने दूसरों की मदद करने की ताकत दी है, उसे आगे बढ़कर जरूरतमंदों का सहारा बनना चाहिए। यही हमारी सोच और मकसद है। ”उन्होंने बताया कि टीम ने दिल्ली के कई इलाकों का सर्वे कर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया, जहां छोटी-सी मदद भी बड़ी राहत बन सकती है। इसी क्रम में एम्स अस्पताल परिसर के कैंप को चुना गया, जहां सैकड़ों लोग मजबूरी में रह रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर, उनके सहयोग से यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
सेवा कार्यक्रम के दौरान कैंप की देखरेख में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से मौजूदा हालात की जानकारी ली गई और भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया।REXAW सेवा फाउंडेशन का यह प्रयास न सिर्फ जरूरतमंदों के लिए राहत का जरिया बना, बल्कि समाज में मानवता, सेवा और सहयोग का मजबूत संदेश भी छोड़ गया।
What's Your Reaction?
Like
5
Dislike
1
Love
3
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0