पिरान कलियर बोर्ड बैठक में 27 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंज़ूरी कलियर स्तिथ शैतान चौक का नाम भी बदला जाएगा। बैठक में पास हुआ ऐतिहासिक बजट
बोर्ड बैठक में शैतान चौक का नाम बदलने से लेकर करीब 27 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी: नगर पंचायत पिरान कलियर में पास हुआ ऐतिहासिक बजट, “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का विजन.....
नई दस्तक:-(मुनव्वर अली) नगर पंचायत पिरान कलियर में विकास की नई इबारत लिखते हुए करीब 27 करोड़ रुपये के बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बोर्ड बैठक में सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, नहर किनारे सुरक्षा जाल, सफाई व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान नगर पंचायत द्वारा आयोजित “एक साल बेमिसाल”
कार्यक्रम भी चर्चा का केंद्र बना, जिसमें पिछले एक वर्ष के विकास कार्यों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखा गया। इसके साथ ही बैठक में सर्वसहमति से शैतान चौक का नाम बदलकर साबरी चौक रखा गया है।
बैठक में नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नई सड़कों के निर्माण और क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण को प्राथमिकता दी गई। इसके अलावा अंधेरे क्षेत्रों में हाईमास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी पास हुआ, जिससे लोगों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा मिल सकेगी। नहर किनारे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा जाल लगाने का निर्णय भी लिया गया। वही कुत्ते काटने की घटनाओं पर अंकुश लगने के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिसे स्थानीय लोगों ने सराहनीय कदम
बताया। इसके अलावा सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से नगर पंचायत ने दो नए कूड़ा उठाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान का कहना है कि एक साल बेमिसाल कार्यक्रम और वार्षिक बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करीब 27 करोड़ के अधिकांश प्रस्ताव सह सहमति से पारित हुए हैं। वही सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दो कूड़ा उठाने के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर नगर के लिए रवाना किया हैं। जिससे घर-घर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था में तेजी आएगी और नगर को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान इन वाहनों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में क्षेत्र में रवाना किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहोम्मद सलीम ने बताया कि बोर्ड बैठक और “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम में नगर पंचायत की उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी सभासदों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया हैं, उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में सड़क, पानी, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और जनसुविधाओं से जुड़े कई कार्य पूरे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। आने वाले समय में क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता अभियान और आधुनिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक के बाद लोगों में विकास कार्यों को लेकर उत्साह दिखाई दिया और कई नागरिकों ने नगर पंचायत की कार्यशैली की सराहना की।
इन सभासदों ने दिए मुख्य प्रस्ताव.....
वार्ड नंबर 01 के सभासद अमजद अली ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में वार्ड के सौंदर्यीकरण, नई लाइटें लगाने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव पास होने के बाद जल्द ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे, जिससे वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
वार्ड 03 के सभासद नाजिम त्यागी ने बताया कि बोर्ड बैठक में लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रुकी हुई किस्त को जल्द जारी कराने की मांग उठाई गई है। इसके साथ ही वार्ड में विकास कार्यों को गति देने के लिए सड़क, नाले-नालियां, चैंबर निर्माण और 50 स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रस्ताव भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के शुरू होने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
वार्ड 04 के सभासद प्रतिनिधि रशीद अली ने बताया कि बोर्ड बैठक में हाईमास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पास कराया गया है, जिससे क्षेत्र में बेहतर रोशनी के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नहर किनारे होने वाले हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा जाल लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भी प्रस्ताव रखा गया, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
वार्ड 05 के सभासद प्रतिनिधि शहजाद अली ने बोर्ड बैठक में सड़क, नाले-नालियों के निर्माण, नई लाइटें लगाने और वार्ड के सौंदर्यीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे। इसके साथ ही बैठक में “एक साल बेमिसाल” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा गया।
उन्होंने कहा कि वार्डवासियों से चुनाव के दौरान जो वादे किए गए थे, उन्हें धरातल पर उतारने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा, ताकि लोगों को साफ-सफाई, रोशनी और बेहतर मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
वार्ड 09 के सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए बोर्ड बैठक में सड़क, नाले-नालियों के निर्माण और जलभराव से राहत दिलाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए स्थायी समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पहचान को नई दिशा देने के उद्देश्य से शैतान चौक का नाम बदलकर “साबरी चौक” रखा गया है। साथ ही चौक के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी रखा गया, ताकि क्षेत्र को आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जा सके। इसके अलावा वार्ड में बेहतर रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से किए गए विकास के वादों को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक में विधायक फुरकान अहमद, ईओ कुलदीप सिंह चौहान ,चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद, सत्तार अली, अमीर आजम, जावेद साबरी, डॉ. शहजाद अली, रईस अहमद, गुलफाम साबरी, जावेद साबरी,
राशिद अली, दानिश साबरी,मोहोम्मद दिलबाग,अहसान कुरैशी, गौरव और रजिया समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
