पिरान कलियर। हज 2026 की तैयारियों के तहत हाजियों के लिए हज तरबियत कैंप (प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन हज हाउस पिरान कलियर में किया गया।

Apr 13, 2026 - 15:29
 0
पिरान कलियर। हज 2026 की तैयारियों के तहत हाजियों के लिए हज तरबियत कैंप (प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन हज हाउस पिरान कलियर में किया गया।

हज 2026 हज हाउस कलियर में हाजियों को दी गई विशेष तरबियत (प्रशिक्षण )

पिरान कलियर। हज 2026 की तैयारियों के तहत हाजियों के लिए हज तरबियत कैंप (प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन हज हाउस पिरान कलियर में किया गया। शिविर में हाजियों को हज यात्रा से जुड़े विभिन्न धार्मिक, व्यावहारिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

सोमवार को उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद और लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने किया।

 शिविर में हज ट्रेनर मौलाना आरिफ और मौलाना अरशद ने हाजियों को एहराम पहनने की विधि सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक रूप से समझाया। इसके साथ ही तवाफ करने, काबा शरीफ के चक्कर लगाने, सफा-मरवा के बीच सई, अराफात और मीना में ठहराव सहित हज के विभिन्न अरकान की जानकारी दी गई। साथ ही मक्का-मदीना के नियमों, स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों और डिजिटल उपकरणों के उपयोग के बारे में भी हाजियों को जागरूक किया।

 गया।हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड से लगभग 1348 हज यात्रियों का चयन हुआ है, जिनमें से करीब 441 यात्री हरिद्वार जनपद से हैं और प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए है।इस अवसर पर हज कमेटी सदस्य मोहम्मद मन्ना रजा, एडवोकेट समीर जाफरी, हाजी मुस्तकीम, हाजी इलियास, अकरम साबरी, हाजी सईद हसन, राशिद अली समेत हज कमेटी के स्टाफ में अब्दुल कादिर, शाहिद, इजहार, रफत हुसैन, गुलशन,अरशद आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0