पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या 9 और 5 में आंतरिक सड़कों और नालों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ
पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या 9 और 5 में आंतरिक सड़कों और नालों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम अहमद ने सभासद मेहरुबा जावेद साबरी और राशिद अली के साथ फीता काटकर किया।
इस अवसर पर सलीम अहमद ने कहा कि नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण भी जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
सभासद मेहरुबा जावेद साबरी ने कहा कि उनके वार्ड में लंबे समय से सड़कों और नालियों की समस्या बनी हुई थी, जिसे अब दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके प्रस्तावों पर कार्यों को स्वीकृति मिलने के बाद अब जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलेगी।इस अवसर पर रहीश अहमद, अरशद,ईनाम,इरशाद , अकबर ,मुस्तुफा मौलवी दानिश,जरीफ ,आशिक अली,तौकीर, सलीम आदि मौजूद रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
