कलियर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक स्थानों से हटाया सिंगल यूज प्लास्टिक
कलियर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान, सार्वजनिक स्थानों से हटाया सिंगल यूज प्लास्टिक
नई दस्तक:- (मुनव्वर अली साबरी)
कलियर सदन चौक और न्यू थाना ग्राउंड में पुलिस टीम ने की साफ-सफाई, प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी समेत पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
पिरान कलियर, हरिद्वार। स्वच्छ एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को थाना पिरान कलियर पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया।
13 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने कलियर सदन चौक के समीप तथा कलियर न्यू थाना ग्राउंड में साफ-सफाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे के साथ प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र कर नियमानुसार उसका निस्तारण किया गया।
स्वच्छता अभियान में थाना पिरान कलियर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में थाने के पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ लोगों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
नई दस्तक | हरिद्वार
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
