हरिद्वार में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है।
हरिद्वार में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनपद के सभी स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। नई व्यवस्था 27 अप्रैल 2026 से 26 मई तक प्रभावी रहेगी।
नई समय-सारणी के तहत अब प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेंगी।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं पुख्ता की जाएं। इसके तहत नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाने, पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, कक्षाओं में सही वेंटिलेशन सुनिश्चित करने और ओआरएस व जरूरी दवाइयों की व्यवस्था रखने को कहा गया है।
साथ ही स्कूल प्रबंधन को यह भी निर्देशित किया गया है कि बच्चों को हीटवेव से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए और तेज धूप के दौरान किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधि या खेलकूद न कराए जाएं। छुट्टी के बाद छात्रों को समूह में घर भेजने की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। सभी संस्थानों को नई समय-सारणी और जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। बढ़ती गर्मी के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
