हरिद्वार। जिले में पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया

Feb 13, 2026 - 19:28
 0
हरिद्वार। जिले में पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया

हरिद्वार। जिले में पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया है। जारी आदेश के तहत विभिन्न कोतवाली और चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

आदेश के अनुसार कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई कोतवालियों और चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है। रानीपुर, लक्सर, मंगलौर, ज्वालापुर, कनखल, भगवानपुर और पथरी क्षेत्र से जुड़े कई पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0