हरिद्वार डंपर ने बस को मारी टक्कर बस पलटने से दो बच्चे सहित 38 यात्री घायल जबकि एक महिला की मृत्यु हो गई है सभी यात्री राजस्थान से हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर आए थे

Jun 1, 2026 - 12:15
 0
हरिद्वार डंपर ने बस को मारी टक्कर बस पलटने से दो बच्चे सहित 38 यात्री घायल जबकि एक महिला की मृत्यु हो गई है सभी यात्री राजस्थान से हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर आए थे


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सात बजे एक बस जिस में राजस्थान नागौर जिले के 45 यात्री सवार थे जो हरिद्वार पूर्णिमा का स्नान करने आये थे और घांची धर्मशाला भूपत वाला में ठहरे हुए यह सभी लोग तीन बस में सवार थे।
यह सभी यात्री आज सोमवार को वापस नागौर  राजस्थान जा रहे थे एक बस धर्मशाला से निकल कर सर्विस लेन से हाइवे पर हरिद्वार की और मुड़ रही थी तो हाइवे पर देहरादून से हरिद्वार की और आ रहे एक डंपर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी डंपर की टक्कर से बस पलट गई सूचना प्राप्त होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिये मेला ज़िला अस्पताल/ महिला अस्पताल में भर्ती कराया घायलों में 30 महिलाएं 06 पुरुष और दो बच्चे ( बालिकाएं) सहित 38 व्यक्ति घायल हैं जबकि एक महिला की मृत्यु हो चुकी है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0