रुड़की में नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

Mar 18, 2026 - 19:47
 0
रुड़की में नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।


यह अभियान उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस लगातार अवैध शराब, स्मैक, हेरोइन, चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कस रही है।


इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा गठित पुलिस टीम ने 17 मार्च 2026 को पीर बाबा के पास नहर पटरी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ, जिसे वह बाइक पर रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा था।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद सुहेल पुत्र साजिद हुसैन, निवासी बहेड़ी ब्रहमनान भोजपुर, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल यूनुस बेग, कांस्टेबल रंग मोहन और कांस्टेबल गुलबर की अहम भूमिका रही।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0