गंगनहर में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 02 आरोपी गिरफ्तार

Sep 6, 2026 - 18:54
 0

गंगनहर में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 02 आरोपी गिरफ्तार

960 नशीले कैप्सूल और 500 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद, ANTF हरिद्वार के साथ संयुक्त कार्रवाई

नई दस्तक:-मुनव्वर अली साबरीं

रुड़की। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस और ANTF हरिद्वार की संयुक्त टीम ने कथित तौर पर नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, संयुक्त टीम गंगनहर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति सकपकाकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी विनिश परमार के कब्जे से एक थैला बरामद हुआ, जिसमें Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride and Acetaminophen के कुल 960 कैप्सूल तथा Alprazolam Tablets IP 0.5 mg की 500 टैबलेट बरामद होने की बात पुलिस ने बताई है।

पूछताछ और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कथित रूप से नशीली दवाओं की बिक्री में संलिप्त बंटी उर्फ सुमित को भी हिरासत में लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 346/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. विनिश परमार पुत्र धर्मवीर
निवासी शिवपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

2. बंटी उर्फ सुमित पुत्र मोहकम
निवासी मुबारिकपुर अलीपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार।

बरामदगी

  • Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride and Acetaminophen के 960 कैप्सूल
  • Alprazolam Tablets IP 0.5 mg की 500 टैबलेट

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 हरीश गैरोला
  • का0 अजय बिष्ट
  • हे0का0 रियाज अली
  • का0 नितुल यादव

नई दस्तक: हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशीली दवाओं की सप्लाई और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0