हुड़दंगियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार देखें वीडियो

Aug 17, 2026 - 20:08
Aug 17, 2026 - 20:09
 0

हुड़दंगियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

मारपीट की घटना सोशल मीडिया पर हुई थी वायरल, मुकदमा लिखाने को लेकर वादी से विवाद के बाद फिर आमने-सामने हुए युवक

हरिद्वार। कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने हुड़दंग करने वाले पांच युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर नाराज थे और वादी मुकदमा प्रिंस के साथ बहसबाजी करते हुए आमदा-फसाद पर उतर आए थे। इससे पहले मारपीट की घटना का वीडियो भी कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को इंडस्ट्रियल चौकी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को निर्मला छावनी स्थित पुंडीर की चक्की के पास पांच युवक वादी मुकदमा प्रिंस के साथ विवाद करते मिले। बताया गया कि युवक मुकदमा लिखवाने को लेकर प्रिंस से बहसबाजी कर रहे थे और देखते ही देखते मामला आमदा-फसाद तक पहुंचने लगा।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने युवकों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वे मानने को तैयार नहीं हुए। स्थिति बिगड़ती देख और संज्ञेय अपराध की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों युवकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  1. मनीष पुत्र नरेश सिंह, निवासी यादव मिलन, ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।
  2. बोबी गिरी पुत्र प्रदीप गिरी, निवासी मनसा देवी मार्ग, जोगिया मंडी, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।
  3. धीरज गिरी पुत्र प्रदीप गिरी, निवासी मनसा देवी मार्ग, जोगिया मंडी, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष।
  4. करन उर्फ नन्दी पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी भीगौड़ा गुसाईं गली, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष।
  5. मोहित पुत्र ओमप्रकाश, निवासी बंगाली बस्ती, ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, कांस्टेबल जीवन तिवारी, कांस्टेबल सुमित कुमार तथा कांस्टेबल सौरभ नौटियाल शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सार्वजनिक स्थान पर विवाद, हुड़दंग और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित करते हुए संभावित गंभीर विवाद को टाल दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0