लक्सर में गौकशी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, उपकरण व गौवंशीय अवशेष बरामद

Sep 6, 2026 - 20:45
 0
लक्सर में गौकशी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, उपकरण व गौवंशीय अवशेष बरामद

लक्सर में गौकशी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, उपकरण व गौवंशीय अवशेष बरामद

नई दस्तक | हरिद्वार

मुनव्वर अली साबरी

लक्सर। गौकशी और गौ-तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने चेकिंग, निगरानी और दबिश अभियान चलाकर गौकशी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से गौकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा गौवंशीय पशु का सिर और खाल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को चौकी रायसी क्षेत्र के ग्राम कंकरखाता के पास गौकशी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर लक्सर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गौवंशीय पशु का सिर एवं खाल के टुकड़े बरामद कर कब्जे में लिए और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के साथ लगातार दबिश दी। पुलिस का दावा है कि सघन सुरागरसी-पतारसी और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों में घटना में कथित रूप से शामिल तीन आरोपियों को गौकशी के उपकरणों सहित हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 19 अगस्त 2026 को ग्राम कंकरखाता क्षेत्र में हुई एक अन्य गौकशी की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. जाहिद पुत्र सद्दीक, निवासी ग्राम कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
  2. जुल्फकार उर्फ सुल्फा पुत्र सराजू, निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।
  3. समीर उर्फ गुड्डू पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार।

बरामदगी

  • गौवंशीय पशु का सिर एवं खाल
  • गौकशी में प्रयुक्त उपकरण

दर्ज मुकदमे

  • मु0अ0सं0 845/26, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम।
  • मु0अ0सं0 891/26, धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम।

पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में व0उ0नि0 नितिन चौहान, उ0नि0 राजीव उनियाल, हे0का0 अरविन्द रावत, का0 सुरेश चौहान और का0 अनूप पोखरियाल शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस के अनुसार, जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों, गौ-तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0