विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में बढ़ रही अराजकता'पिरान कलियर दरगाह में मनचलों का बढ़ता आतंक
विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में बढ़ रही अराजकता, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों से ज़ायरीन परेशान
नई दस्तक: (मुनव्वर अली साबरीं)
रुड़की/पिरान कलियर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर, जहां देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों अकीदतमंद अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं, इन दिनों असामाजिक तत्वों और मनचलों की बढ़ती गतिविधियों के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। दरगाह क्षेत्र में लगातार बढ़ रही अराजकता से न केवल ज़ायरीन परेशान हैं, बल्कि दरगाह की गरिमा और उत्तराखंड की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर में बढ़ी गुंडागर्दी, ज़ायरीन की सुरक्षा पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों और दरगाह आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि पिछले कुछ समय से दरगाह परिसर, दक्षिणी गेट, मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। ये लोग झुंड बनाकर घूमते दिखाई देते हैं और कई बार आपस में विवाद, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसे हालात में दरगाह में इबादत और ज़ियारत के लिए आने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।
आस्था के दरबार में अराजकता! पिरान कलियर दरगाह में मनचलों का बढ़ता आतंक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई बार इन मनचलों के बीच होने वाले झगड़ों के कारण दरगाह परिसर और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। श्रद्धालु भय और असुरक्षा की भावना के साथ अपनी ज़ियारत पूरी करने को मजबूर होते हैं और जल्द से जल्द यहां से जाने में अपनी भलाई समझते हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनके व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच दरगाह शरीफ़ की व्यवस्था की नकारात्मक छवि बन रही है।
ज़ायरीन में डर का माहौल! पिरान कलियर दरगाह में असामाजिक तत्वों का बढ़ता दबदबा
सज्जादा परिवार से शाह यावर ऐजाज़ व स्थानीय लोगों एंव व्यपारी अज़ीम सिद्दीकी,लियाक़त साबरीं,गोल्डन,शाहनवाज़ साबरीं,शफ़ीक़ साबरीं,आदि का आरोप है कि इस संबंध में कई बार स्थानीय पुलिस और प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिला। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना भी हो सकती है।
आस्था के दरबार में अराजकता!
पिरान कलियर दरगाह में बढ़ती अराजकता को लेकर स्थानिय लोगों ने की मांग
श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि दरगाह की पवित्रता, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उत्तराखंड की प्रतिष्ठा बनी रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
