भीड़ में बिछड़ा 8 वर्षीय मासूम, उत्तराखण्ड पुलिस ने कुछ ही देर में परिजनों से मिलाया,खोया नहीं, पुलिस की मुस्तैदी से मिला अपना लक्ष्य — हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल

Aug 7, 2026 - 15:42
 0
भीड़ में बिछड़ा 8 वर्षीय मासूम, उत्तराखण्ड पुलिस ने कुछ ही देर में परिजनों से मिलाया,खोया नहीं, पुलिस की मुस्तैदी से मिला अपना लक्ष्य — हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल

भीड़ में बिछड़ा 8 वर्षीय मासूम, उत्तराखण्ड पुलिस ने कुछ ही देर में परिजनों से मिलाया,खोया नहीं, पुलिस की मुस्तैदी से मिला अपना लक्ष्य — हरिद्वार पुलिस की सराहनीय पहल (नई दस्तक)

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ी भारी भीड़ के बीच उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय कार्यशैली एक बार फिर देखने को मिली। बैरागी कैंप पार्किंग स्थित पुलिस के खोया-पाया केंद्र पर उस समय चिंता का माहौल बन गया, जब जनपद बागपत (उत्तर प्रदेश) के नगला बहलोरपुर निवासी पवन यादव ने अपने 8 वर्षीय पुत्र लक्ष्य के भीड़ में बिछड़ जाने की सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। आसपास के क्षेत्रों में तेजी से खोजबीन शुरू की गई और पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए बच्चे की तलाश में जुटकर कुछ ही समय में मासूम लक्ष्य को सकुशल ढूंढ़ निकाला।


बच्चे के सुरक्षित मिलने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मानवीय संवेदनशीलता और समर्पित कार्यशैली के लिए आभार व्यक्त किया।


इस सराहनीय कार्य में अपर उप निरीक्षक दीपक (सी/239 बटालियन CRPF) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सतर्कता और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य की मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की।
उत्तराखण्ड पुलिस लगातार यह संदेश दे रही है कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता और हर प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। "सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता" के अपने मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए हरिद्वार पुलिस जरूरतमंदों के लिए हर समय तत्पर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0