एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष पिरान कलियर के नेतृत्व में शुक्रवार तड़के सघन सत्यापन अभियान चलाया गया इस दौरान 500 लोगों का सत्यापन किया गया और 38 लोगों के चालान काटे गए

Feb 6, 2026 - 21:46
 0
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष पिरान कलियर के नेतृत्व में शुक्रवार तड़के सघन सत्यापन अभियान चलाया गया  इस दौरान 500 लोगों का सत्यापन किया गया और 38 लोगों के चालान काटे गए

पिरान कलियर: जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर शुक्रवार तड़के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पीएससी बल के सहयोग से गठित तीन अलग-अलग पुलिस टीमों ने पिरान कलियर, धनौरी, इमलीखेड़ा सहित आसपास के संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, रेहड़ी-ठेली व फड़ लगाने वालों का गहन सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 500 से अधिक लोगों का सत्यापन किया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 38 लोगों के मौके पर नगद चालान किए गए, जबकि दो मामलों में 10-10 हजार रुपये के भारी चालान काटे गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोग पुलिस की सख्ती से सतर्क नजर आए।

पुलिस ने साफ शब्दों में मकान मालिकों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी बाहरी व्यक्ति या किरायेदार को बिना पुलिस सत्यापन के रखा गया, तो उनके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभियान में एसएसआई सुनील दत्त पांडे, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान समेत थाना पिरान कलियर का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने मौके पर महिलाओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0