बहादराबाद में 12 किलो गोमांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बहादराबाद में 12 किलो गोमांस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
मुस्तफाबाद चक रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी, गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
बहादराबाद/हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुस्तफाबाद चक रोड से एक व्यक्ति को कथित तौर पर 12 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गोवंश काटे जाने के बाद मांस बिक्री के लिए गांव की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुस्तफाबाद से नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मुस्तफाबाद चक रोड पर एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम एहसान पुत्र नसीम, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार बताया।
पुलिस के मुताबिक, कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें करीब 12 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह मांस गांव के कुछ व्यक्तियों से खरीदकर बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपी द्वारा बताए गए अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बरामद मांस का नमूना लेकर शेष मांस को पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में सुरक्षित स्थान पर अम्लीय छिड़काव कर नष्ट किया गया। गिरफ्तार आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।
कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने आरोपी तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम
- अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह
- कांस्टेबल चन्दन सिंह
- कांस्टेबल शाह आलम
- होमगार्ड अभिषेक चौधरी
बरामदगी: 12 किलोग्राम कथित गोमांस
गिरफ्तार आरोपी: एहसान पुत्र नसीम, ग्राम मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
