भगवानपुर थाने के बिनारसी गांव में हिंसा का तांडव फायरिंग और पथराव के बीच दो लोगों की मौत
भगवानपुर के बिनारसी गांव में हिंसा का तांडव, फायरिंग - पथराव के बीच दो लोगों की मौत, देखें एसएसपी ने क्या कहा..
रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में रविदास जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा के बाद भड़के हिंसक संघर्ष ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। दोनों पक्षों की ओर से एक-एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि संघर्ष में दोनों तरफ से कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम रविदास जयंती पर शोभायात्रा संपन्न होने के बाद दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह विवाद उग्र हो गया और पथराव के साथ-साथ फायरिंग तक की नौबत आ गई। हिंसक झड़प के दौरान एक पक्ष के आनंद तथा दूसरे पक्ष के मांगे राम की गोली लगने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर सहित आसपास के थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है, वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था कायम है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
1
Wow
0