पिरान कलियर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम जैसे माहौल में बदल गईं, जब देर रात तक DJ बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया।

Apr 24, 2026 - 20:04
Apr 24, 2026 - 20:44
 0
पिरान कलियर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम जैसे माहौल में बदल गईं, जब देर रात तक  DJ बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया।

पिरान कलियर क्षेत्र के महमूदपुर गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम जैसे माहौल में बदल गईं, जब देर रात तक DJ बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। 22 अप्रैल की रात शुरू हुई कहासुनी ने 23 अप्रैल को उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गुटों के लोग लाठी-डंडों और अन्य घातक हथियारों के साथ जुटे और अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ ही पलों में पूरा गांव रणभूमि में तब्दील हो गया। चारों तरफ चीख-पुकार और भगदड़ मच गई, जिससे महिलाओं और बच्चों में भारी दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिपने को मजबूर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के 36 नामजद समेत करीब 70 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश चली आ रही थी, जिसने इस विवाद को और भड़काया। DJ को लेकर शुरू हुआ झगड़ा पुरानी दुश्मनी की आग में घी का काम कर गया और मामला हिंसा तक पहुंच गया।

फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0