हरियाणा के कांवड़िए पर गोली चलाने वाले बदमाशों का चंद घंटों के भीतर खुलासा: मामूली कहासुनी बनी गोलीकांड की वजह, 4 आरोपी गिरफ्तार..
हरियाणा के कांवड़िए पर गोली चलाने वाले बदमाशों का चंद घंटों के भीतर खुलासा: मामूली कहासुनी बनी गोलीकांड की वजह, 4 आरोपी गिरफ्तार....(देखिए वीडियो)
नई दस्तक:-(मुनव्वर अली) हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास देर रात कांवड़ यात्री को गोली मारने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने चन्द घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात उत्तर प्रदेश और हरियाणा से गंगाजल लेकर लौट रहे चार कांवड़ यात्रियों की 6-7 बाइक सवार युवकों से कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने हरियाणा के पानीपत निवासी अजय पुत्र नरेश पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल अजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल कार्यवाही के दिशा-निर्देश देते हुए मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए कनखल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवराज को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित हिरासत में ले लिया। इसके अलावा आदित्य कुमार, हेमंत कुमार और वंश गुप्ता को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अजय आपके साथियों के साथ गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए हरिद्वार से जल भरकर अपने गंतव्य को जा रहा था,तभी मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों के झुंड ने उसको गोली मार दी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
