कांवड़ियों के बीच पहुंचे डीएम और एसएसपी, फूल-माला पहनाकर किया स्वागत, बांटे फल, जूस और पेयजल
कांवड़ियों के बीच पहुंचे डीएम और एसएसपी, फूल-माला पहनाकर किया स्वागत, बांटे फल, जूस और पेयजल
हरिद्वार | नई दस्तक: (मुनव्वर अली साबरी)
कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस लगातार मैदान में सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह शंकराचार्य चौक पहुंचे और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने फूल कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का हालचाल जाना तथा उन्हें फल, जूस, पेयजल और अन्य अल्पाहार वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।
इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। श्रद्धालुओं द्वारा बताए गए सुझावों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कांवड़ियों ने हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष के बीच शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
कार्यक्रम में जनपद के अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शिवभक्तों को फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
