अचानक बाइक से उतर कर मां ने मासूम संग लगाई गंगनहर में छलांग परिवार पर दुखों का पहाड़ टुटा।

Jul 12, 2026 - 13:59
 0
अचानक बाइक से उतर कर मां ने मासूम संग लगाई गंगनहर में छलांग परिवार पर दुखों का पहाड़ टुटा।

हरिद्वार: डेढ़ साल की मासूम संग मां ने लगाई गंगनहर में छलांग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरिद्वार के धनौरी मार्ग स्थित डीपीएस कॉलेज, दौलतपुर के पास रविवार को एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। रायपुर दरेड़ा जा रहे एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब महिला ने अचानक अपनी डेढ़ साल की मासूम बच्ची को गोद में उठाया और गंगनहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते दोनों तेज बहाव में लापता हो गईं।
जानकारी के अनुसार, धनौरी के कोटा मुरादनगर निवासी अर्जुन अपनी पत्नी सरिता और डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। डीपीएस कॉलेज के समीप किसी कारणवश बाइक रुकने पर सरिता अचानक नीचे उतरी और बच्ची को लेकर गंगनहर में कूद गई। पति के शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची। गंगनहर में देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन मां-बेटी का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रही है, जबकि जल पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई है।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में घटना को लेकर गम और हैरानी का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0