रूड़की कोतवाली क्षेत्र में भीषण हादसा बजुहेड़ी रुड़की के बीच कवाड़ पर दो बाइक आमने सामने टकराई तीन युवकों की दर्दनाक मौत।

Jul 7, 2026 - 00:34
Jul 7, 2026 - 00:47
 0
रूड़की कोतवाली क्षेत्र में भीषण हादसा बजुहेड़ी रुड़की के बीच कवाड़ पर दो बाइक आमने सामने टकराई तीन युवकों की दर्दनाक मौत।

रुड़की: कांवड़ यात्रा की तैयारियों के बीच कांवड़ पटरी मार्ग पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। पिरान कलियर और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली की सीमा पर बाजूहेड़ी-रुड़की के बीच दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत की सूचना है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पिरान कलियर और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।


 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांवड़ पटरी मार्ग पर दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग दूर जा गिरे। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
चूंकि दुर्घटना स्थल पिरान कलियर और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली की सीमा पर स्थित है, इसलिए दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव अभियान चलाया। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


 
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हादसे में घायल लोगों का उपचार कराया जा रहा है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाकर उनकी पहचान कराने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की भी जांच कर रही है।


 
पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी दो मृतकों की हुई है, जबकि स्थानीय स्तर पर मृतकों की संख्या तीन बताए जाने की सूचना भी सामने आ रही है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0