रुड़की में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 20.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
रुड़की में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 20.40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
रुड़की। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए हरिद्वार पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत रुड़की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी कब्जे में ली है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026 के तहत पुलिस को नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और तस्करों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुनैद पुत्र रियासत, निवासी खड़ंजा कुतुबपुर, थाना लक्सर, हरिद्वार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी बरामद कर लिया।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर स्मैक की सप्लाई के स्रोत और उसके नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजत और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
