नैनीताल में सुबह सुबह युवक युवती का खून में लतपथ शव मिलने से सनसनी दोनों की पत्थरों से पीट पीट कर हत्या की आशंका
उत्तराखंड: नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गल्ला मंडी इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक युवक और युवती के शव लहूलुहान हालत में पड़े देखे। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जांच में दोनों की पत्थरों से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ और स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम सुराग जुटाए, जबकि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
पुलिस के मुताबिक मृत युवती की उम्र करीब 21 से 22 वर्ष और युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले से जुड़ा एक पहचान पत्र मिलने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की कोशिश जारी है। हालांकि युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों ने दोनों शव देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और जल्द मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0