पिरान कलियर दरगाह पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी: दरगाह में चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ, सपा कार्यकर्ताओं में दिखाई दी खुशी....(पढ़िए खबर)
पिरान कलियर दरगाह पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी: दरगाह में चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ, सपा कार्यकर्ताओं में दिखाई दी खुशी....(पढ़िए खबर)
नई दस्तक:-(ब्यूरो) विश्वप्रसिद्ध पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी अपने पार्टी साथियों के साथ ज़ियारत के लिए पहुंचे। दरगाह शरीफ में पहुंचकर उन्होंने पूरे अकीदत के साथ चादरपोशी की और दरबार में हाजिरी लगाकर देश में अमन-चैन, खुशहाली और अपनी पार्टी की कामयाबी के लिए दुआ मांगी।
इस दौरान सज्जादा परिवार की ओर से साहिबज़ादा शाह यावर ऐजाज़ कुद्दुसी साबरी ने राजकुमार भाटी की दस्तारबंदी कर उन्हें दरगाह की ज़ियारत कराई और उनके हक में खास दुआ की। दरगाह परिसर में रूहानी माहौल के बीच यह कार्यक्रम बेहद श्रद्धा और सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर सलीम खान,अमजद उस्मानी , चंद्र शेखर यादव,समीर आलम, साजिद अंसारी, मौसम अली, कुंवर शाहिद, धर्म वीर खटाना,सागर कसाना,डॉ तौफ़ीक़ अहमद,डॉ नसीर, नईम अब्बासी,डॉ अतीक़ अहमद आदि लोग उपस्तिथ रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
